भारत में बेरोजगारी: समस्या और समाधान

भारत में बेरोजगारी एक गंभीर समस्या बनी हुई है। 2026 में पढ़े-लिखे युवाओं में बेरोजगारी दर चिंताजनक स्तर पर है। हर साल लाखों स्नातक पास होते हैं लेकिन नौकरियां सीमित हैं।

सरकार ने इस समस्या से निपटने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। स्किल इंडिया मिशन के तहत युवाओं को तकनीकी व व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्टार्टअप इंडिया से नए उद्यमियों को बढ़ावा मिल रहा है।

निजी क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। तकनीकी कंपनियां, e-Commerce और मैनुफैक्चरिंग सेक्टर में नी भर्तियां हो रही हैं। अगर युवा सही कोर्स करे तो नौकरी मिलने की संभावना बढ़ती है।

ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा और अन्य रोजगार कार्यक्रमं से लोगों को रोजगार मिल रहा है। लेकिन शहरी युवा आबादी के लिए अभी और तेज़ कार्रवाई की जरूरत है।

विशेषज्ञ मानते हैं कि आर्थिक विकास और नई नीतियों से आने वाले सालों में बेरोजगारी काफी हद तक घट सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top